केंद्रीय कर्मचारी जुलाई 2024 में होने वाले बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 7वें वेतन आयोग के मुताबिक, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होने की उम्मीद है. केंद्रीय कर्मचारी जुलाई 2024 से अपने महंगाई भत्ते में तगड़े इजाफे की उम्मीद कर सकते हैं. यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत पीरियोडिक रिविजन का हिस्सा है, जिसका मकसद मुद्रास्फीति के साथ तालमेल रखने के लिए सैलरी एडजस्टमेंट करना है. DA Hike का फाइनल नंबर जल्द ही घोषित किया जा सकता है. लेबर ब्यूरो अभी इस पर काम कर रहा है.
कैसे तय होगा जुलाई 2024 का DA Hike?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जुलाई 2023 में भी महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 3% बढ़ सकता है. मतलब 50% से बढ़कर DA 53% हो सकता है. AICPI आंकड़ों के मुताबिक, मई 2024 तक आंकड़े आ चुके हैं. इसके हिसाब से महंगाई भत्ते (DA) में 3% का इजाफा तय दिखाई दे रहा है. कुल DA स्कोर 52.91 फीसदी पहुंच चुका है. अब जून के नंबर्स और देखने हैं. महंगाई भत्ते के सारे नंबर्स आने के बाद DA का कैलकुलेशन होगा. लेकिन, इंडेक्स में अगर अच्छी तेजी भी आती है तो भी ये 53 फीसदी तक ही सीमित रहेगा. ऐसे में 3 फीसदी का ही उछाल इस बार तय है.
₹1,00,170 होगा DA Hike
3% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद कुल DA 53% पहुंच जाएगा. अब अगर ग्रेड पे ₹1800 से ₹2800 के लेवल 1 से 5 के बीच देखें तो पे-बैंड 1 (₹5200 से ₹20200) पर कर्मचारी की सैलरी 31,500 रुपए है तो 53 फीसदी के हिसाब से कुल महंगाई भत्ता में ₹1,00,170 रुपए का होगा. फिलहाल 50 फीसदी पर 6 महीने के आधार पर उन्हें 94,500 रुपए मिल रहे हैं. बता दें, महंगाई भत्ते को 6 महीने में रिवाइज किया जाता है. मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में 945 रुपए/महीना बढ़ेंगे. 6 महीने में कुल 5670 रुपए का इजाफा होगा.
बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन को समझें
👉 माना यदि कर्मचारी की बेसिक सैलरी 31,500 रुपए
👉मौजूदा महंगाई भत्ता (50%) 15,750 रुपए/महीना
👉6 महीने के लिए महंगाई भत्ता (50%) 94,500 रुपए
👉 नया महंगाई भत्ता (53%) 16695 रुपए/महीना
👉 6 महीने के लिए महंगाई भत्ता (53%) 16695X6= 1,00,170 रुपए
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


