आज टीचर सेल्फ केयर टीम जनपद इटावा द्वारा एक आवश्यक बैठक मंडल प्रवक्ता श्री सुनील कुमार यादव जी के मकान पर की गई, जनपद इटावा में कन्यादान योजना का प्रथम सहयोग श्रीमती संतोष कुमारी प्राथमिक विद्यालय कीरतपुर ब्लाक जसवंत नगर, इटावा को 55000 रूपये का चेक वितरण किया गया!कन्यादान योजना में लाभ लेना एक एछिक योजना है जिला संयोजक एवं म. प्र. सहप्रभारी श्री शौक़ीन सिंह यादव ने बताया कि जिला में जीवनदान योजना से 50 हजार रूपये का लाभ और मृत्युदर में ढाई करोड़ का सहयोग जनपद इटावा को किया जा चुका है जिला संयोजक द्वारा ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों से tsct में जुड़ने की अपील की गई। बैठक में जिला कार्यकारणी इटावा से विकास शाक्य जिला प्रवक्ता,हरगोविन्द सिंह जिला सहसंयोजक, राजेन्द्र सिंह जिला आईटीसेल, राव साहब जिलामीडिया प्रभारी ( प्रभार ), मंजू वर्मा जिला सहसंयोजक, ब्रजेश कुमार जिला सहसंयोजक, प्रद्युम्न सिंह जिला सहसंयोजक एवं नदीम अहमद जिला सहसंयोजक आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






