दूसरे की जगह CTET परीक्षा देने आई युवती पकड़ी गई, रोते हुए बोली-भइया को बुला दीजिए – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

जौनपुर। सीटेट की पहली पाली में रविवार को दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रही एक और सॉल्वर पकड़ी गई। बायोमेट्रिक मिसमैच होने के कारण पकड़ी गई युवती रोते हुए बोली-भइया को बुला दीजिए। पूछताछ में पता चला कि वह प्रतापगढ़ की रहने वाली है और जौनपुर की युवती की जगह परीक्षा देने आई थी। इसके पहले शनिवार को दो सॉल्वर गिरफ्तार किए गए थे। सीटेट की पहली पाली में प्रकाश ग्लोबल स्कूल जगदीशपुर में परीक्षार्थियों की जांच हो रही थी। एक युवती, जो खुद को नीलम यादव निवासी घनश्यामपुर जौनपुर निवासी बताते हुए जांच कराने

नगी। लेकिन, बायोमेट्रिक मिलान में मिसमैच होने के चलते पकड़ ली गई। शक होने पर स्कूल प्रशासन ने कड़ाई की तो रोते हुए उसने अपना नाम वंदना यादव, निवासी काशीपुर, जनपद प्रतापगढ़ बताया। युवती बार-बार यही रट लगा रही थी कि मेरे भइया को बुला दीजिए।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी सहेली नीलम यादव की जगह परीक्षा देने आई थी। उसने फर्जी तरीके से आधार कार्ड और प्रवेश पत्र भी बनवाया था। सीओ सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment