शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में शिक्षकों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। आठ ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कार्यवाहक अध्यक्ष व मंत्री से असहमति दिखाते हुए अपनी कमेटी बना ली है। सर्वसम्मति से यशपाल सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया।
टाउन हॉल स्थित होटल में मंगलवार को हुई बैठक में शिक्षकों ने बताया कि प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ने पत्र भेजकर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा व जिला मंत्री देवेश वाजपेयी को नई दिल्ली में प्रस्तावित महारैली की कार्ययोजना तय करने को ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्रियों की बैठक के निर्देश दिए थे। लंबा समय बीत जाने के बाद भी बैठक नहीं बुलाई गई। तब जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह ने प्रांतीय निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष-मंत्रियों की बैठक बुलाई गई।
उन्होंने कार्यवाहक अध्यक्ष-मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा व प्रांतीय महामंत्री सिंह के नेतृत्व में आस्था जताते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने नई कार्यसमिति बनाने पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष सरताज अली ने सक्रिय सदस्यों की नवीन कार्य समिति बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर ब्लॉक अध्यक्षों की सर्वसम्मति से यशपाल सिंह को जिलाध्यक्ष, जुबैर आलम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह को जिला मंत्री, नितिन मिश्रा को कोषाध्यक्ष व अजीत कनौजिया को जिला संयुक्त मंत्री चुना गया। उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने कहा कि यशपाल सिंह को छह वर्ष के लिए निष्कासित करेंगे। शेष शिक्षक ऋषिकांत पांडेय गुट में पूर्व में गए थे। उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं। जितनी भी कार्रवाई की गई, वह गैरकानूनी व नियमविरुद्ध है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






