ललितपुर, । माताटीला कट के पास महिला शिक्षकों को स्कूल छोड़ने जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो शिक्षिकाओं की मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा काटकर एक शिक्षिका और चालक को बाहर निकाला गया। चालक की हालत गंभीर है।
बुधवार को शिक्षिका आरती शर्मा, आरती साहू, सुभाषनी साहू, ज्योति सुंदरानी, पूनम त्रिपाठी और आरती देवी कार से झांसी से ललितपुर स्कूल आ रही थीं। कार हरि सिंह चला रहा था। माताटीला कट के पास पहुंचे ही थे कि कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने एक ट्रक में जा घुसी। चालक हरि सिंह और आगे की सीट पर बैठी आरती शर्मा कार के अगले हिस्से में फंस गईं। पीछे की सीट पर बैठीं अन्य शिक्षिकाएं भी घायल हो गईं। हादसा देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार का क्षतिग्रस्त हिस्सा काटकर हरि और आरती को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी तालबेहट भिजवाया। आरती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि ज्योति सुंदरानी की मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





