तीन बार से अधिक अनुपस्थिति पर शिक्षामित्रों की संविदा होगी समाप्त
75 फीसदी उपस्थिति व पाठ योजना तैयार कर शिक्षण कार्य करने का निर्देश
संसू, जागरण, प्रतापगढ़: परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों व अनुचरों की शत-प्रतिशत उपस्थित के लिए तेजी से सघन निरीक्षण किया जा रहा है। यदि कोई शिक्षामित्र या अनुदेशक निरीक्षण में तीन बार से अधिक अनुपस्थित मिला तो उसकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी। समय से स्कूल न पहुंचने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों पर प्रभावी कार्रवाई का शासन ने निर्देश दिया है।
परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शिक्षक उपस्थिति पंजिका में सभी शिक्षकों की प्रमाणित फोटो, मानव संपदा कोड अनिवार्य रूप से रखना होगा।
स्कूल में नामांकित बच्चों को मच्छर जनित बीमारियों, सचारी रोग से बचाव के लिए जागरूक भी करने को कहा गया है। शासन स्तर से जारी दिशा निर्देश का शत प्रतिशत पालन कराने के साथ स्कूलों में 75 प्रतिशत उपस्थिति व पाठ योजना तैयार कर शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि स्कूल निरीक्षण के समय इस बात का ध्यान दें कि शिक्षण कार्य पाठ योजना के मुताबिक किया जा रहा कि नहीं। विद्यालय बंद करने के पूर्व यह देखना होगा कि कक्षा-कक्ष में कोई छात्र छूटा तो नहीं गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)


