देश के कई हिस्से में भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहा। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
आईएमडी ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं अगले 5-6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
राजस्थान में कड़ाके की ठंड : राजस्थान के कई हिस्सों में बुधवार को भी आम जनजीवन पर ठंड का असर जारी रहा। बीकानेर के लूणकरनसर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर के फतेहपुर में मंगलवार रात का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा : हिसार में 0.5 डिग्री तापमान दर्ज
हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। राज्य के कई हिस्सों सहित पड़ोसी राज्य पंजाब में भी सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीनगर। कश्मीर में न्यूनतम तापमान के शून्य से नीचे गिरने के कारण बुधवार को डल झील के कुछ हिस्से और घाटी में कई जलाशयों का पानी जम गया। शोपियां सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया।
यूपी: लखनऊ में सीजन की सबसे ठंडी सुबह
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की। शहर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चार जनवरी को छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






