हापुड़ – सिम्भावली ब्लॉक के गांव न्याजपुर खैय्या स्थित कम्पोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका चारू शर्मा बच्चों की पढ़ाई और सुविधा को लेकर मिसाल कायम कर रही हैं। विद्यालय का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने देखा कि स्कूल की स्थिति संतोषजनक नहीं है और दूरदराज के इलाके में होने के कारण बच्चों का नियमित आना मुश्किल था।
बच्चों की समस्या को दूर करने के लिए चारू शर्मा ने अपने वेतन से एक ई-रिक्शा खरीदा, जो रोजाना विद्यार्थियों को घर से स्कूल और स्कूल से घर ले जाता है। इससे बच्चों के आने-जाने की परेशानी खत्म हो गई।
इसके अलावा, उन्होंने डिजिटल शिक्षा और बेहतर माहौल के लिए अपने वेतन से ही स्कूल में एलईडी, वाटर कूलर, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आवश्यक उपकरण लगवाए। उनका कहना है कि इन सुविधाओं से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ी है और वे नियमित रूप से विद्यालय आने लगे हैं।
चारू शर्मा का यह प्रयास न केवल बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन दे रहा है, बल्कि अन्य शिक्षकों और समाज के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA