यूपी में सर्दी और कोहरे से फिलहाल राहत नहीं, 20 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 43 जिलों में यलो अलर्ट

primarymaster.in

Updated on:


 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से घने कोहरे और ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस घने कोहरे और ठिठुरन भरी ठंड से फिलहाल कुछ दिन राहत नहीं मिलने वाली।

बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ समेत हरदोई, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, गाजियाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बागपत व मुजफ्फरनगर आदि जिलों में अच्छी बूंदाबांदी देखने को मिली। गलन भरी हवाओं और कोहरे के बीच इस बूंदाबांदी से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

घने कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार को अयोध्या में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। झांसी, मुरादाबाद, चित्रकूट, हरदोई आदि में दृश्यता 100 मीटर से

कोहरे पर गुनगुनी धूप बेअसर, गिरेगा रात का पारा अयोध्या में दृश्यता हुई शून्य

नीचे रही। राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, आगरा आदि में भी दृश्यता प्रभावित रही। कई इलाकों में दोपहर बाद गुनगुनी धूप तो हुई लेकिन कोहरे के आगे बेअसर रही। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने यूपी के 20 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 43 जिलों में घने कोहरे के यलो अलर्ट जारी किया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से फिलहाल अब कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही प्रदेश में गलन भरी पछुआ और घना कोहरा बना रहेगा। रात के पारे में गिरावट आएगी।

अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, विजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।

घना कोहरा छाने की संभावना

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा एवं आसपास इलाकों में।

यूपी में सर्दी और कोहरे से फिलहाल राहत नहीं, 20 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 43 जिलों में यलो अलर्ट

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment