लखनऊ :
पिछले तीन–चार दिनों से प्रदेशभर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी समेत पूर्वी यूपी एवं पश्चिमी क्षेत्रों के कई जिले सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे, लेकिन करीब 10:30 बजे धूप निकलने के बाद मौसम बेहतर हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और आसपास के जिलों में अगले दो दिन घने कोहरे का पूर्वानुमान है। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 व 23 जनवरी को छिटपुट बारिश हो सकती है। मध्य एवं पूर्वी प्रदेश में 20 जनवरी से कोहरे का असर कम होने लगेगा।
बाराबंकी में रात प्रदेश में सबसे ठंडी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शनिवार को बाराबंकी सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 3.6 डिग्री तापमान के साथ हरदोई दूसरे स्थान पर रहा। लखनऊ में सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में गिरावट हो रही है, लेकिन अब धीरे-धीरे शीतलहर और ठंड का असर कम होगा। 20 जनवरी के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी।
राजधानी में सीजन की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान वाले जिले
-
बाराबंकी – 3.5°C
-
हरदोई – 3.6°C
-
बरेली – 4.2°C
-
जौनपुर – 4.4°C
-
लखनऊ – 4.4°C
-
अयोध्या – 4.5°C
-
कानपुर – 4.8°C
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का दौर खत्म होगा। 48 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में तीन–चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। ज्यादातर जिलों में दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटने से मौसम साफ होगा, लेकिन शाम से लेकर सुबह करीब 10 बजे तक गलन का असर रहेगा। 20 जनवरी से प्रदेशभर में कोहरे में कमी आने के आसार हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




