यूपी की योगी सरकार प्रदेशभर में बड़ा अभियान चलाने जा रही है। एनीमिया के खात्मे के लिए प्रदेश में जल्द नई मुहिम शुरू होगी। एनीमिया मुक्त क्लास व विद्यालयों के साथ ही एनीमिया मुक्त पंचायत की पहल आरंभ की जाएगी। यह अभियान जिला प्रशासन के सहयोग से चलाया जाएगा। टीमें स्कूलों में जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में एक समग्र डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली भी विकसित की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। एनीमिया के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ ही कई अन्य विभाग भी सहभागी रहेंगे।
ऐसी कई नई पहल एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत की जाएंगी। राज्य स्तरीय टास्क फोर्स ने इस कार्यक्रम को गति देने के लिए कई नई पहल करने का फैसला किया है। पूरा फोकस समुदाय की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर रहेगा। दरअसल, एनीमिया का सीधा प्रभाव महिलाओं, शिशुओं, बच्चों व किशोरियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। बच्चों व किशोरों के शैक्षणिक प्रदर्शन में वृद्धि व उनकी कार्यक्षमता में सुधार के लिए कैंपस में जागरूकता मुहिम चलाने का फैसला किया गया है।
एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा। इससे सभी आयु वर्ग के लाभार्थियों की एनीमिया जांच, उपचार एवं फॉलो-अप की सटीक एवं समयबद्ध ट्रैकिंग सुनिश्चित की जा सकेगी। प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रदेश में एक समग्र डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली विकसित करने का निर्णय लिया गया है।
चरणबद्ध तरीके से प्रदेश में शुरू किया जाएगा पहल
वहीं एनीमिया मुक्त कक्षा, एनीमिया मुक्त विद्यालय व एनीमिया मुक्त पंचायत की पहलों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रदेश में शुरू किया जाएगा। इस मुहिम में कई विभाग से अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम का सदस्य बनाया जाएगा। अलग-अलग टीमें अलग-अलग स्कूलों में जाएंगी। टीमें स्कूलों में जाकर जागरूकता की अलख जगाएंगे। योगी सरकार इस अभियान के जरिए स्कूलों को एनीमिया मुक्त बनाना चाहती है।
नई संरचना की गोलियों की होगी खरीद
एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. मिलिंद वर्धन के आइरन फोलिक एसिड की संरचना को फैरस सल्फेट के स्थान पर फेरस एस्कॉरबेट में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन को नई संरचना की आइरन फोलिक एसिड की गोलियों की खरीद तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





