बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू, फीस बढ़ने से नाराजगी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


बहराइच। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया दस फरवरी से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के पांच मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र भरने पर विलंब शुल्क देना होगा।

इस वर्ष प्रवेश परीक्षा के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,650 रुपये तय किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 400 रुपये अधिक है। फीस में इस वृद्धि को लेकर छात्रों में काफी नाराजगी है।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राज सिंह ने इस फैसले का विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि बीएड का फॉर्म अक्सर वे अभ्यर्थी भी भरते हैं जो कम वेतन पर निजी स्कूलों या अन्य जगहों पर काम कर रहे हैं। उनके लिए यह फीस एक बड़ा आर्थिक बोझ है। उन्होंने बढ़ी फीस को तत्काल वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो छात्र संगठन आंदोलन करेंगे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment