लखनऊ। यूपी के कई जिलों में 20 व 21 फरवरी को मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी समेत करीब 33 जिले व आसपास के इलाकों में मौसम बदलेगा, हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
बुधवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहे व धीमी गति से हवा चली। हालांकि तापमान
में ज्यादा गिरावट न होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। वाराणसी व प्रयागराज में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। पश्चिम यूपी में मौसम सूखा रहा, पर शाम को तापमान में कुछ गिरावट हुई और हवा की गति मध्यम बनी रही है।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में आसमान साफ रहेगा। शाम व सुबह के समय धुंध, हल्का कोहरा रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के
आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 20 व 21 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी
20 व 21 फरवरी को सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA