स्कूल में खेल के दौरान हुआ विवाद मारपीट में कक्षा पांच का छात्र घायल – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 कौशाम्बी, । ब्लॉक संसाधन केंद्र नेवादा अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय शाहपुर पेरवा में शुक्रवार दोपहर खेल के दौरान हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पैर से गेंद टकराने को लेकर दो विद्यार्थियों में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना में कक्षा पांच का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्राम पंचायत पेरई तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी विकास कुमार वर्मा उर्फ भोला की किराना की दुकान है। उनका 11 वर्षीय बेटा युवराज वर्मा शाहपुर पेरवा स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। पिता ने बताया कि

शुक्रवार को लंच के समय में युवराज शौचालय जा रहा था, इसी दौरान कुछ छात्र विद्यालय परिसर में गेंद खेल रहे थे। खेलते समय गेंद युवराज के पैर से टकरा गई, जिससे उसे चोट लग गई। इस पर युवराज की गेंद खेलने वाले छात्र से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कक्षा आठ में पढ़ रहे एक छात्र ने युवराज के साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

सूचना मिलने पर परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बेटे को तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। इसके बाद युवराज को मुंडेरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि बच्चों के बीच आपसी विवाद की जानकारी मिली है। घायल छात्र का उपचार कराया जा रहा है। पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment