विभिन्न विभागों में 2158 पदों पर आवेदन कल से – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज, । प्रदेश के स्वास्थ्य, आयुष और पशु चिकित्सा विभाग समेत अन्य विभागों में चिकित्साधिकारी के 1910 समेत कुल 2158 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 दिसंबर से शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी है। आवेदन में त्रुटि संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 29 जनवरी है।

आयुर्वेद निदेशालय के तहत चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य के 884, पशुधन विभाग के तहत पशुचिकित्सा अधिकारी के 404, होम्योपैथी निदेशालय में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 265, आयुर्वेद निदेशालय के चिकित्साधिकारी के 168, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत दन्त सर्जन के 157, यूनानी निदेशालय के तहत 25 व श्रम विभाग में चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के सात पदों पर भर्ती होगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment