शिक्षिका ने एक मिनट में बच्चे को आठ थप्पड़ जड़े, कान से निकला खून

primarymaster.in


 लखनऊ, ठाकुरगंज स्थित एक निजी स्कूल की शिक्षका ने कक्षा पांच के बच्चे को एक मिनट में आठ थप्पड़ जड़े। बच्चे को कान पकड़ कर खींचा भी है। कान पर थप्पड़ के प्रहार से बच्चे के कान से खून निकल आया। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद है। बच्चे के पिता ने शिक्षिका के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है।

निवाजगंज निवासी विशाल चौरसिया ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा आरव चौरसिया घर के पास स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। शुक्रवार को बेटा कक्षा में पढ़ रहा था। तभी शिक्षिका ने अपने पास बुलाया। बेटे को ताबड़तोड़ आठ थप्पड़ जड़ दिये। बेटे का धमकाया भी। बेटे के कान खून निकलने लगा। बेटा जब घर आया तो वह डरा हुआ था। काफी पूछने से उसने शिक्षिका के पीटने की बात बतायी। कान में खून देख घर वाले नाराज हो गए। विशाल स्कूल गए प्रधानाचार्य से बेटे को शिक्षिका द्वारा पीटने की शिकायत की। पहले तो प्रधानाचार्या ने टालने का प्रयास किया। परिजन के दबाव में उन्होंने शिक्षिका को बुलाया तो वो मारपीट की बात से मुकर गईं। कक्षा के बच्चों से पूछा गया। बच्चों ने पीटने की जानकारी दी। सीसी कैमरे की फुटेज निकाली गई। जिसमें शिक्षिका बच्चे को मारते हुये दिख रही हैं। पुष्टि होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को निष्कासित कर दिया है। पिता ने ठाकुरगंज कोतवाली में शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सीसी फुटेज लेकर मामले की जांच कर रही है।

शिक्षिका ने एक मिनट में बच्चे को आठ थप्पड़ जड़े, कान से निकला खून

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment