लखनऊ, विसं। ईओडब्ल्यू ने वर्ष 2018 में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ)पद की भर्ती परीक्षा में धांधली में शामिल छह और आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दलाल और धांधली में शामिल अभ्यर्थी हैं।
यह परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा टीसीएस के जरिए आयोजित कराई गई थी। इसमें धांधली की शिकायत पर निरस्त कर दी गई थी। इसमें 15 आरोपी पहले से जेल में हैं। ईओडब्ल्यू शासन के आदेश पर इस धांधली की जांच वर्ष 2021 से कर रही है। इसमें ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। परीक्षा के कुछ दिन बाद ही आरोप लगा कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। कई अनियमितताएं भी सामने आने लगी थीं। इस पर विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया गया। वर्ष 2021 में एसआईटी ने भी एफआईआर लिखी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





