गुजरात में बीएलओ की हार्टअटैक से मौत
नाडियाड। गुजरात के खेड़ा जिले में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के तौर पर काम कर रहे एक शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार का कहना है कि उनकी मौत का कारण मतदाता सूची में चल रहे एसआईआर से जुड़े काम का बहुत ज्यादा दबाव हो सकता है। जिले के कपड़वंज तालुका के जम्बूडी के रहने वाले 50 वर्षीय रमेशभाई परमार की बुधवार रात को सोते समय मौत हो गई। वढेर के छारा गांव के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे और हाल में उन्हें एसआईआर अभियान के लिए बीएलओ की ड्यूटी सौंपी गई थी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





