खंड शिक्षा अधिकारियों के 89 पदों पर होगी भर्ती

primarymaster.in


प्रयागराज। प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के 89 पदों अता होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय से अधियाचन भेज दिया गया है। अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस भर्ती का अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है।

बेसिक शिक्षा विभाग में बीईओ की भर्ती 13 दिसंबर 2019 को आई थी। तब पदों की संख्या 309 थी। इन पदों पर भर्ती यूपीपीएससी से हुई थी। रिक्त पदों के सापेक्ष 5,28,314 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसका परिणाम 30 जनवरी 2021 को जारी किया गया था। तीन वर्ष पहले वह भर्ती पूरी

हो गई थी। उसके बाद से बीईओ की भर्ती नहीं हुई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगियों ने कई बार मांग की। पिछले वर्ष बेसिक शिक्षा निदेशालय से 36 पदों का अधियाचन भेजा गया था। आयोग ने उस पर कुछ आपत्ति लगाई थी। इसलिए उसका विज्ञापन जारी नहीं किया गया। इस बीच 53 पद और रिक्त हो गए हैं। इसलिए अब निदेशालय से पूर्व के पदों की आपत्ति दूर करते हुए 53 पदों का और अधियाचन भेज दिया है। इसलिए अब 89 पदों पर भर्ती होगी

BEO RECRUITMENT : खंड शिक्षा अधिकारियों के 89 पदों पर होगी भर्ती

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment