पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्राचार्य के निलंबन के बाद मध्य विद्यालय अलीनगर के सभी 9 शिक्षकों के वेतन पर शिक्षा विभाग के द्वारा रोक लगा दी गई है। डीपीओ स्थापना सह सर्वशिक्षा कौशल कुमार ने विभागीय कार्रवाई शुरु करने के लिए के नगर प्रखंड के मध्य विद्यालय अलीनगर में पदस्थापित सभी 9 शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाते हुए यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि आखिर किन परिस्थितियों में विद्यालय अवधि में शौचालय बंद रहने की स्थिति में दोनों छात्राएं विद्यालय परिसर से बाहर गये। के नगर प्रखंड के मध्य विद्यालय अलीनगर में विद्यालय से बाहर पोखर के पानी में दो छात्राओं की विद्यालय अवधि में डूबने से हुई मौत के मामले में प्राचार्य के निलंबन के बाद शिक्षकों
पर विभागीय कार्रवाई शुरु कर दी है। ताला बन्द रहने के कारण हुई छात्रा की मौत: घटना के बाद शिक्षा विभाग की ओर से निबंलन और वेतन रोकने की कारवाई मध्य विद्यालय अलीनगर के प्राचार्य और शिक्षकों के
जुलाई दो छात्राएं 20 साल के निशान स्कूल तालाब में डूब गई थीं
■ विद्यालय अवधि में शौचालय में ताला बन्द नहीं रखने का स्पष्ट निर्देश है
■ प्राचार्य के निलंबन के बाद शिक्षकों पर विभागीय का- र्रवाई शुरू कर दी है
खिलाफ की गई है। कार्रवाई के तहत डीपीओ सर्वशिक्षा कौशल कुमार द्वारा जारी कार्यालय आदेश में उल्लेख किया गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया विद्यालय संचालन एवं विद्यालय अवधि में शौचालय में ताला बन्द नहीं रखने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद 20 जुलाई को के नगर प्रखंड के मध्य विद्यालय अलीनगर के शौचालय में विद्यालय अवधि में ताला बन्द रहने के कारण विद्यालय की छात्रा अंकिता कुमारी, पिता-चंदन कुमार साह एवं सोनाक्षी कुमारी, पिता बबलू कुमार साह, वर्ग 2 के शौच हेतु विद्यालय परिसर के बाहर चले जाने के कारण पानी में डूबने से दोनों छात्रा की मृत्यु के फलस्वरूप स्थलीय जांचोपरान्त प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्णिया से प्राप्त आदेश के आलीक में प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय अलीनगर चन्दशेखर ठाकुर को विद्यालय संचालन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना बरतने के आरोप में बिहार सरकारी सेवक वर्गीकरण, नियन्त्रण एवं अपील नियमावली 2005 के सुसंगत धाराओं के अधीन तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय वैसा, पूर्णिया निर्धारित किया जाता है।
निलंबन अवधि में अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर नियमानुसार जीवन-निर्वहन भत्ता देय होगा। आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जायेगा। स्थापना सह प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान ने मध्य विद्यालय अलीनगर के सहायक शिक्षक महेश पासवान, सुशील कुमार रजक, मो अनामुल हक, अर्चना देवी, चन्दा कुमारी, ब्युटी कुमारी, नीतू कुमारी, सायका आफरीन और सूफिया नाज से अलग-अलग स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




