मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एक ही कक्षा में दो साल रहने वाले बच्चे सौ गुना बढ़े हैं। मुजफ्फरपुर में रिपीटर बच्चे 2023-24 में 15456 हुए हैं। जिले में 2022-23 में महज 165 बच्चे ही रिपीटर थे।
रिपीटर बच्चों की संख्या केवल सरकारी ही नहीं, निजी स्कूलों में भी है। सरकारी स्कूलों में 9000 तो निजी में 6000 बच्चे रिपीटर हैं। दूसरी ओर, दिव्यांग बच्चों की संख्या एक साल में घटी है। पिछले साल 5010 दिव्यांग बच्चे स्कूलों में नामांकित थे। इस साल यह संख्या 4386 रही है। सर्वशिक्षा अभियान के तहत भेजी गई रिपोर्ट से यह सामने आया है। इन आंकड़ों से विभाग भी हैरान है। पिछले साल कई
कक्षाओं में रिपीटर बच्चों की संख्या एक भी नहीं थी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




