यूपी में बीएलओ द्वारा अब तक 5.25 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हुआ पूरा
उत्तर प्रदेश में बीएलओ द्वारा अब तक 5.25 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 15.44 करोड़ से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य 1.62 लाख से अधिक बूथों पर किया जा रहा है। प्रदेश में 25 नवबंर तक 5.25 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है, इसके लिए 1,62,486 बीएलओ कार्य कर रहे हैं। मतदाताओं द्वारा आगामी चार दिसंबर तक गणना प्रपत्रों को भरकर अपने बीएलओ को देना है। उन्होंने समस्त मतदाताओं से एसआईआर प्रक्रिया में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लेने एवं अपने बीएलओ का सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) से मतदाताओं में उत्साह होने तथा बीएलए के सहयोग एवं बीएलओ की कर्तव्य निष्ठा से कई मतदेय स्थलों पर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य आज तक शत् प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। उत्कृष्ट एवं शत् प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है। ऐसे कर्मठ बीएलओ की कार्यप्रणाली से सीख लेकर अन्य सभी बीएलओ भी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में तेजी लाने की अपील की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं डिजिटाइजेशन के कार्यों में लगे बीएलओ एवं अन्य कार्मिकों का मनोबल बढ़ाते हुए एसआईआर के कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र भरने के लिए मतदाताओं को जागरुक करें और उनका सहयोग करें।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






