अंतरराष्ट्रीय बाजार तनाव का असर एक बार फिर सोने की कीमतों की तेजी के रूप में पर साफ दिख रहा है। सोमवार 26 जनवरी 2026 को सोने ने वैश्विक सर्राफा बाजार में जोरदार उछाल दर्ज किया। वायदा सोने का भाव उछाल कर 5111 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
फरवरी डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.01 पर्सेंट की बढ़त के साथ 5,079.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते नजर आए। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार, 24 जनवरी को सोना 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1,55,963 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
बीते रुझानों पर नजर डालें तो सोना निवेशकों के लिए लंबे समय से भरोसेमंद साबित हुआ है। हालांकि, भारत में गणतंत्र दिवस की छुट्टी के चलते कमोडिटी बाजार बंद रहा। वैश्विक स्तर पर सोने और कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित करने वाले कई बड़े कारक सामने आए हैं।
साल 2025 में सोने ने 1979 के बाद की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की थी, जब कीमतों में 75 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया। वहीं, 2026 की शुरुआत से ही सोना मजबूत रफ्तार में है और महीने भर में ही करीब 17 पर्सेंट की बढ़त दिखा चुका है। बीते 20 सालों की बात करें तो सोने की कीमतों में करीब 1,500 फीसदी का इजाफा हुआ है, जो इसे बाजार में डर और अनिश्चितता का सबसे बड़ा पैमाना बनाता है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



