बीएसए के आदेश को दरकिनार कर बीईओ भर्दैया ने जूनियर शिक्षक को नियम विरूद्ध बनाया इंचार्ज

primarymaster.in


 बीएसए के आदेश को दरकिनार कर बीईओ भर्दैया ने जूनियर शिक्षक को नियम विरूद्ध बनाया इंचार्ज 

सुलतानपुर। बालमपुर स्कूल में अजब-गजब का कारनामा सामने आ रहा है। सही से इमला भी न लिख पाने वाले जूनियर शिक्षक को नियम विरूद्ध विद्यालय का इंचार्ज बनाया गया है। बीईओ भर्दैया ने बीएसए के आदेश को दरकिनार कर जूनियर शिक्षक को ही स्कूल का हेडमास्टर बना दिया। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नियम के अनुसार सीनियर शिक्षक को ही हेडमास्टर होना चाहिए। आपसी रंजिश होने की वजह से जूनियर शिक्षक इंचार्ज बनकर बैठा हुआ है। खंड शिक्षाधिकारी भर्दैया के खेल से बालमपुर जूनियर हाई स्कूल में अध्यापकों के बीच रार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले बहाल हुए प्रधानाध्यापक को सहायक का चार्ज मिला और सहायक अध्यापक इंचार्ज बना बैठा है।

भर्दैया के जूनियर हाईस्कूल बालमपुर में अधिकारियों की अनदेखी और कार्यवाही न करने से तैनात दो अध्यापकों में रार बढ़ती जा रही है। जिससे पठन पाठन को लेकर छात्र छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अप्रैल में बालमपुर में तैनात सहायक शिक्षक संगीता सरोज के साथ दुर्व्यवहार व एमडीएम में घपले के आरोप में हेडमास्टर राजकुमार तिवारी को तत्कालीन बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने निलंबित किया था। जिसमें लम्भुआ बीईओ अजय सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया। पखवारे भर पहले राजकुमार तिवारी की बहाली बीएसए के आदेश से हुई और वह स्कूल पहुंचकर चार्ज लिए। उनका आरोप है कि यहां के सहायक गनेश प्रसाद ने उनको केवल बहाली की जॉइनिंग करा इंचार्ज का चार्ज नहीं दिए हैं। जिससे दोनों एक दूसरे की शिकायत अधिकारियों से कर रहे हैं। गणेश प्रसाद ने नहीं पुराने जीर्ण शौचालय को ढहाने पर अध्यापक राजकुमार तिवारी की शिकायत की तो वहीं राजकुमार ने गणेश प्रसाद द्वारा स्कूल टाइम में रजिस्टर बंद कर हाजिरी न लगा पाने की शिकायत की है। खंड शिक्षाधिकारी दोनों मामलों की जांच व पूछताछ कर रहे हैं।

इमला भी नहीं लिख पाते बालमपुर स्कूल के हेडमास्टर

सुलतानपुर। बालमपुर जूनियर स्कूल में चार अध्यापक तैनात हैं, जिनमें गनेश प्रसाद, अजय सिंह और राजकुमार तिवारी तीनों इंचार्ज हेडमास्टर रह चुके हैं। सीनियर अध्यापक राजकुमार के निलंबन पर पहले सहायक अजय सिंह को इंचार्ज बनाया गया था जो प्रभारी के पद से इस्तीफा दिए तो गनेश को इंचार्ज बना दिया गया। राजकुमार तिवारी का आरोप है कि हेडमास्टर गनेश सही से इमला भी नहीं लिख पाते। जिसका वीडियो भी उनके पास उपलब्ध है। अभी भी इंचार्ज पद को लेकर ही विवाद चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी उदय राज मौर्या ने बताया कि दोनों अध्यापकों की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी हो जाने पर सीनियर को इंचार्ज का प्रभार दिलाया जाएगा।

बीएसए के आदेश को दरकिनार कर बीईओ भर्दैया ने जूनियर शिक्षक को नियम विरूद्ध बनाया इंचार्ज

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment