कदाचार करने के लिए मना करने पर छात्रों ने शिक्षकों को घेर कर पीटा

primarymaster.in


 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरहिरा के कुछ छात्रों ने शिक्षक और गुरु के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का काम गुरुवार को किया. उक्त विद्यालय के छात्रों द्वारा परीक्षा में कदाचार रोकने पर शिक्षको को रास्ते में घेर कर बुरी तरह पीटा गया. बदमाश छात्रों की पिटाई में उक्त विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार बुरी तरह जख्मी हो गये. उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद में किया जा रहा है. वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, तक छात्र शिक्षकों की पिटाई कर बड़े आराम से फरार हो गये. उक्त घटना ने वहां के शिक्षकों समेत अन्य स्कूल के शिक्षकों को भयभीत कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरहिरा के शिक्षक विद्यालय से छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान कुढनु गांव की उत्तर तरफ हॉकी स्टिक, डंडा तथा अन्य मारने वाली सामग्री के साथ बाइक से दर्जन भर लड़के पहुंचे और सिरिहरा विद्यालय के शिक्षकों को घेर लिया. इसके बाद

छात्रों द्वारा एक साथ शिक्षकों पर लाठी-डंडे आदि से हमला करते हुए पिटाई शुरू कर दी. छात्रों के निशाने पर सबसे ज्यादा एक शिक्षक आलोक कुमार रहे, उन्हें छात्रों द्वारा बुरी तरह पीटा गया. इसमें उन्हें काफी गहरी चोटें आयी है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा थाने को दी गयी. सूचना पर चांद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस व और लोगों को

आते देख सभी लड़के बाहक सवार होकर भाग गये. शिक्षकों घायल शिक्षक आलोक कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद लान जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है

Bihar news: कदाचार करने के लिए मना करने पर छात्रों ने शिक्षकों को घेर कर पीटा

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment