शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान बताया जाता है कि बच्चे को प्यार से सिखाना है। हाथ मे छड़ी भी नहीं रखनी है। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के निर्देश को धता बताते हुए पीएस मिलिक टोला गोरियर के शिक्षक नीरज कुमार चौधरी ने एक बच्ची की छड़ी से पिटाई कर दी। बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची तो उसकी दादी बातचीत के लिए स्कूल पहुंची। इस पर आरोपी शिक्षक ने उसकी भी बेल्ट से पिटाई कर दी, जिसमें वह घायल हो गई
महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण विद्यालय की तरफ दौड़े तो आरोपी शिक्षक वहां से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला सुरो देवी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया। पीड़िता सुरो देवी ने बताया कि आरोपी शिक्षक नीरज कुमार चौधरी के बारे में घर से विद्यालय जाने वाली बच्ची अक्सर शिकायत करती थी कि नीरज सर का व्यवहार ठीक नहीं है। जब उनका विरोध करते हैं तो वे मारपीट करते हैं। शुक्रवार को भी उसकी पोती रोती-बिलखती घर आई और नीरज सर की शिकायत करते हुए कहा कि अब वह स्कूल नहीं जाएगी। यह सुनकर वह विद्यालय पहुंची तो देखा कि आरोपी शिक्षक नीरज कुमार चौधरी एचएम कक्ष में बैठकर मोबाइल देख रहे थे। जैसे ही वह उसके पास पहुंची, नीरज चौधरी ने बिना कुछ बात किए उसके बाल पकड़कर लात-घूंसे मारने लगे और उसे विद्यालय से बाहर ले आया। वहां पर आरोपी शिक्षक नीरज चौधरी ने बेल्ट से बुरी तरह पीटा।
शिक्षक ने धमकी भरे लहजे में कहा- मुखिया मेरा रिश्तेदार, हम मामले को रफा-दफा करवा रहे
• बच्चे आपस में लड़ेंगे तो सुधारने के लिए थोड़ी सख्ती व मारपीट तो करनी पड़ती है। एक-आध करची (छड़ी) मार दिए तो क्या हो गया ? बच्ची की दादी बदतमीजी करती है और सब झूठा आरोप लगा रही है। हमलोग विद्यालय शिक्षा समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा पीड़ित से बात करवाकर मामले को रफा-दफा करवाने में लगे हुए हैं। आप को कोई दिक्कत है क्या? ई सब अखबार में देने का क्या जरूरी है। यहां के एक मुखिया मेरे रिश्तेदार हैं। । र सूरज जायसवाल मुखिया पुत्र को जानते हैं।
मेरा घर भागलपुर है। ई सब है। ई सब अखबार में मत दीजिएगा। – नीरज कुमार चौधरी, सहायक शिक्षक, पीएस मिलिक टोला, गोरियर।
• मामले की जांचकर अगली कार्रवाई होगी पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन मिला है। आज मीटिंग में आ गए हैं। लौटते ही पूरे मामले की जांच कर मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। अमित कुमार, थानाध्यक्ष, टीकापट्टी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



