स्कूल में डीएम ने बच्चों को दुलराया और शिक्षकों को दी नसीहत

primarymaster.in


 श्रावस्ती। सोनवा थाने में समाधान दिवस में जा रहे डीएम अजय कुमार द्विवेदी एसपी घनश्याम चौरसिया के साथ अचानक प्राथमिक स्कूल भारीगांव पहुंच गए। स्कूल में डीएम ने बच्चों को दुलराया और टाफियां बांटी तथा बच्चों के साथ बेंच पर बैठ कर पढ़ाई का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति पर अध्यापकों को फटकार लगाई और घर घर जाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

विकास खण्ड गिलौला के प्राथमिक

विद्यालय भारीगांव पहुंचे डीएम ने सबसे

पहले बच्चों की संख्या की जानकारी

ली। इस पर बताया गया कि स्कूल में

कुल 70 बच्चे पंजीकृत हैं। जबकि

उपस्थित केवल 30 बच्चे हैं। इस पर

डीएम ने अध्यापकों को फटकार लगाते

 स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। स्कूल के कक्षा कक्ष में लगे पंखे बंद मिले। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि पंखों की मरम्मत कराकर चालू कराएं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों के बीच बैठ कर शिक्षक की भूमिका में उनसे प्रश्न भी पूछे। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चे अति उत्साहित थे। उन्होंने बच्चों से जोड़, घटाना, गुणा, भाग एवं पहाड़ा भी सुना। इस पर बच्चों के सही जवाब देने पर जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को टॉफी-चॉकलेट देकर उत्साहवर्धन किया। इसी दौरान विद्यालय की छात्रा रितिका की ओर से सही जवाब देने पर डीएम ने छात्रा को अपना पेन दे दिया। जिससे छात्रा बहत खश है।

स्कूल में डीएम ने बच्चों को दुलराया और शिक्षकों को दी नसीहत

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment