लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कंपनियां लगातार दवा की कीमतों में वृद्धि कर रही हैं। सरकार के कीमतों पर काबू पाने के तरीके नाकाफी साबित हो रहे हैं। नतीजतन रोजमर्रा की दवाओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कंपनियों ने हाल में बड़ी संख्या में दवा की कीमतों में पांच से लेकर 27 रुपये तक इजाफा किया गया है। डायजीन 100 एमएल सिरप 7 रुपये महंगा किया गया है। ब्लड प्रेशर की दवा 27 रुपये बढ़ाई गई। बुखार की दवा जीरोडॉल एमआर की कीमत में 11 रुपये का इजाफा है। इटीजोल में सात रुपये की वृद्धि है।
दवा कारोबारियों का कहना है कि हाल के कुछ माह में माल-भाड़ा ढुलाई और नूदवा निर्माण के इस्तेमाल में आने नेवाला कैमिकल महंगा हुआ। कुछ रसायन निर्माण में मामूली वृद्धि हुई, जिनका प्रयोग चंद दवा में होता है। इसके बावजूद कंपनियां कमाई के लालच में दवा की कीमतें बढ़ा रही हैं। हालांकि दवा पैकिंग बेहतर बनाने का कंपनियां प्रयास कर रही हैं। संभव है इसका असर हो।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




