मेरिट में आना है तो पैसे दीजिए, नहीं तो कोई प्रेशर नहीं… हमें तो रोज 2 कैंडिडेट खोजने हैं

primarymaster.in


 हैलो सर, आपने बीपीएससी शिक्षक भर्ती की परीक्षा दी है। आपकी कॉपी जांच के लिए आई है। कम अंक मिला है। मेरिट में आना है, पैसे दीजिए। नहीं, तो इसके लिए कोई प्रेशर नहीं किया जाएगा। बीपीएससी टीआरई-3.0 के अभ्यर्थियों के पास लगातार इस तरह के कॉल आ रहे हैं। एक अभ्यर्थी ने जब कहा कि वह पैसे देने में सक्षम नहीं है। तो कॉल करने वाले ने

कहा कि ठीक है, हमारी तरफ से कोई प्रेशर नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि हमें तो रोज 2 कैंडिडेट खोजने हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों को मेरिट में जगह दिलाने के नाम पर जिस तरह से कॉल आ रहे हैं, उससे साफ हो गया है कि इस खेल में एक या दो व्यक्ति नहीं है, बल्कि पूरा रैकेट काम कर रहा है। अभ्यर्थियों को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं। अभ्यर्थी

भी अब सतर्क हो गए हैं और इस तरह की कॉल की रिकॉर्डिंग भी कर रहे हैं। रोज कई कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि रिजल्ट जारी करने में जितनी देर होगी, इस तरह के जालसाज ज्यादा सक्रिय हो जाएंगे।

Bihar news: मेरिट में आना है तो पैसे दीजिए, नहीं तो कोई प्रेशर नहीं… हमें तो रोज 2 कैंडिडेट खोजने हैं

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment