रक्सौल, निज संवाददाता। प्रखंड में 112 प्राथमिक व मध्य विद्यालय है, जिसमें सभी विद्यालयों में एजेंसी को बेंच व थाली की सप्लाई करनी है, लेकिन अब तक शहर के रामरती विद्यालय व परौआ उर्दू विद्यालय में बेंच की सप्लाई नहीं की गई है। जिससे बच्चे फर्श पर चट्टी बिछा कर पठन पाठन करते हैं।
वहीं छात्रों ने बताया कि छात्र की उपस्थिति के अनुरूप बेंच की आपूर्ति नहीं हैं, किसी विद्यालय में प्लाई उड की बेंच तो कही लकड़ी
■ फर्श पर चट्टी बिछा छात्र कर रहे पढ़ाई
■ थाली छोटा होने से खाने में परेशानी
बेंच की सप्लाई हुई है, जो छोटा तथा मजबूत नही है, बैठने पर बेंच हिलता है। वही थाली छोटा व घटिया है, जिससे बच्चों को खाने में दिक्कत हो रहा है। शिक्षक व एच एम बताते हैं, कि इसमे एजेंसियों ने गुणवता का पालन नही किया है। बीईओ रंजना कुमारी ने बताया कि दो स्कूलों में बेंच – डेस्क की सप्लाई नही की गयी है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





