कानपुर में रिटायर शिक्षक ने पत्नी को काट डाला

primarymaster.in


 कानपुर में रिटायर शिक्षक ने पत्नी को काट डाला 

बिल्हौर (कानपुर) अरौल के हिंदूपुर गांव में सोमवार सुबह अनबन से शुरू हुई एक कहानी ने भयानक रूप ले लिया। 68 साल के एक रिटायर शिक्षक ने जमीन के विवाद, उपेक्षा और अपमान के कारण ससुराल जाकर पत्नी को गड़ासे से काट डाला। 90 साल की सास पर भी हमला किया, जिन्हें गंभीर हालत में हैलट में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बेटे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली।

अरौल के खाड़ामऊ गांव के कौशल किशोर कटियार रिटायर शिक्षक हैं। उनका सरैया दस्तम गांव में गेस्ट हाउस है। साथ ही तीन करोड़ की लगभग जमीनें हैं। परिवार में 65 वर्षीय रिटायर शिक्षिका पत्नी मनोरमा, शादीशुदा बेटा शिवम व विवाहित बेटी सुरभि हैं। कौशल किशोर बेटे व बहू के साथ गेस्ट हाउस में रहता है। मनमुटाव के चलते दो साल से पत्नी हिंदूपुर स्थित मायके में मां इमरती देवी के पास रह रही थी। सोमवार को घर में घुसते ही उसने ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।

करता रहा ताबड़तोड़ वार

सोमवार सुबह कौशल किशोर कार से हिंदूपुर गांव पहुंचा। कार से गड़ासा और चाकू निकाला। घर में घुसते ही पत्नी और सास पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। एक तेज वार से पत्नी की गर्दन कट गई। वारदात के बाद वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी बिल्हौर ले आई। कानपुर पहुंचते ही डॉक्टर ने पत्नी मनोरमा को मृत घोषित कर दिया, सास का इलाज जारी है। थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बेटी को जमीन देने से मामला बिगड़ा

कौशल किशोर और मनोरमा दोनों शिक्षक थे। मनोरमा अपनी मां की इकलौती संतान थी। मायके में भी काफी जमीन है। सूत्रों के मुताबिक कौशल किशोर अपने बेटे शिवम के लिए कोल्डस्टोरेज बनवाना चाहता था। उसने पत्नी से कहा कि मायके की जमीन को बेटे के नाम कर दो, लेकिन पत्नी अपनी बेटी को ज्यादा चाहने लगी। बेटी को मायके की आठ बीघा जमीन का बैनामा अपनी मां इमरती से करवा दिया। बाकी 12 बीघा जमीन का भी करवाने वाली थी। सूत्रों के अनुसार बेटी के प्रेम विवाह से कौशल किशोर उसे कम पसंद करता था। 2022 में मनोरमा पूरी तरह से अपने मायके आकर रहने लगी।

पत्नी के इलाज में खर्च किए 60 लाख

2014 में पत्नी मनोरमा को कैंसर हो गया था। छह साल तक पति ने उसकी देखरेख में 60 लाख रुपये खर्च कर डाले थे। वह भी बीमार रहने लगा था। कोल्ड स्टोरेज के लिए उसे पैसा चाहिए था।

पिछले साल पत्नी ने की थी बेइज्जती

मार्च 2023 में मनोरमा और कौशल किशोर के बीच समझौते के लिए एक बैठक बुलाई गई थी। इसमें मनोरमा ने अपने रिश्तेदार भाई अवधेश समेत अन्य लोगों को बुला रखा था। यहां बहस होने पर मनोरमा और अवधेश ने कौशल किशोर की बेइज्जती कर डाली थी, जो उसे घर कर गई थी। मामले में एफआईआर भी हुई थी।

बेटे की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

बेटे शिवम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पिता कौशल किशोर के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस साजिश में और कौन-कौन शामिल है उसकी पड़ताल कर रही है।

कोट

बेटे की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार की करीब आधा दर्जन चोटें आईं हैं, और ज्यादा खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है।

– अजय कुमार त्रिवेदी, एसीपी बिल्हौर

कानपुर में रिटायर शिक्षक ने पत्नी को काट डाला

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment