सबकी आय प्रति माह 1.25 लाख होने पर ही विकसित होगा भारत

primarymaster.in

Updated on:


 नई दिल्ली. भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रति व्यक्ति मासिक आय 1.25 लाख रुपए (सालाना 18,000 डॉलर यानी 15 लाख रुपए) तक पहुंचाने के साथ देश को 30 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना होगा। सरकार के थिक टैंक नीति आयोग ने आजादी के 100 साल पूरे होने पर भारत विकसित देश कैसे बने, इसको लेकर एक खाका तैयार किया है। इसका नाम ‘विजन फॉर विकसित भारत @ 2047: एन एप्रोच पेपर’ दिया गया है। नीति आयोग ने पेपर में जोर देकर कहा कि भारत को अब मिडिल-इनकम ट्रैप से बाहर निकलने पर काम करना होगा।

हमें इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी मौजूदा जीडीपी 3.36 ट्रिलियन डॉलर को नौ गुना बढ़ाना होगा। प्रति व्यक्ति आय फिलहाल सालाना 2,392 डॉलर (करीब दो लाख रुपए) है। इसे आठ गुना तक बढ़ाना होगा। भारत को मिडिल- इनकम से हाई-इनकम बनने के लिए 20 से 30 साल तक 7-10% की सस्टेनेबल ग्रोथ जारी रखनी होगी। विकसित भारत ऐसा भारत होगा, जिसमें प्रति व्यक्ति आय के साथ वे सभी विशेषताएं होंगी, जो दुनिया के उच्च आय वाले देशों में हैं। देश की सामाजिक-सांस्कृतिक व तकनीकी विशेषताएं इसे विकसित देश के रूप में चिह्नित करेंगी

सबकी आय प्रति माह 1.25 लाख होने पर ही विकसित होगा भारत

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Telegram
WhatsApp
WhatsApp