बढ़ गए मतदान केंद्र और मतदेय स्थल – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


बरेली  एसआईआर के बाद जिले के सभी नौ विधान सभा क्षेत्रों में मतदान केंद्र 1940 हो गए हैं, जो पहले 1931 थे। वहीं मतदेय स्थल 3499 से बढ़कर 3835 हो गए हैं। नए बूथों के बीएलओ, सुपरवाइजर वोटर शिफ्टिंग के कार्य में लग गए हैं। इससे नए बूथों के मतदाताओं को अपने आसपास ही मतदान केंद्र पर मतदान की सुविधा मिलेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। इनमें नए बूथों के मतदाताओं को नए बीएलओ से सहयोग मिलेगा। जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में छूट जाएंगे या जिनके नाम, पता, आयु अथवा अन्य विवरणों में किसी प्रकार का सुधार आवश्यक करना है, वे 6 जनवरी से 6 फरवरी तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसको संबंधित मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), तहसील अथवा निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रविष्टियों का परीक्षण कर आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

विधानसभा केंद्र

विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल

बहेड़ी 285 442

मीरगंज 238 444

भोजीपुरा 259 463

नवाबगंज 240 392

फरीदपुर 241 410

बिथरी चैनपुर 263 465

बरली शहर 108 456

बरेली कैंट 96 384

आंवला 210 379

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment