नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सक्षमता पास शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच आगामी एक अगस्त से होगी। प्रमाण पत्रों की सत्यापन के बाद शिक्षकों को नव पदस्थापित विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने डीईओ को पत्र भेजकर इस संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं। संबंधित अभ्यर्थी को प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए स्वयं उपस्थित होना होगा। स्लॉटवाइज सत्यापन का समय निर्धारित किया गया है। शहर के बुधौल स्थित डीआरसीसी परिसर में सत्यापन कार्य होगा
सत्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्लॉटवाइज समय का निर्धारण किया गया है। डीईओ दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि सभी अनुशंसित शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष के प्रमाण पत्रों का सत्यापन आवंटित जिला के डीआरसी में होगा। सत्यापन के लिए तिथि व टाइम स्लॉट का निर्धारण कर दिया गया है। प्रमाण पत्रों का सत्यापन 09 बजे बजे से शुरू होकर 04:30 बजे तक होगा। इसके लिए पहला स्लॉट
09 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। दूसरा स्लॉट 10:30 बजे से 12 बजे तक तीसरा स्लॉट 12 से 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जबकि चौथा स्लॉट 01:30 बजे से
03 बजे तक और पांचवा स्लॉट 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। उच्च माध्यमिक शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्षों का 01 अगस्त से, माध्यमिक शिक्षकों का दो अगस्त से, स्नातक कोटि के सभी
विषयों के शिक्षकों का 03 अगस्त से व मूल कोटि के उर्दू, बांग्ला, शारीरिक शिक्षकों का 05 अगस्त से जबकि मूल कोटि के सामान्य शिक्षकों का 06 अगस्त से लगातार सत्यापन होगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA