बीपीएससी की ओर से 87,774 पदों के लिए 19 से ली जा रही शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (टीआरइ 3) सोमवार को समाप्त हो गयी है. अंतिम दिन केवल दो फर्जी परीक्षार्थियों (पटना व बेगूसराय से एक-एक) को पकड़ा गया. कुल चार दिनों में 57 फर्जी परीक्षार्थी
पकड़े गये हैं, जिन्हें अन्य सभी परीक्षाओं से डिबार कर दिया गया है. पहले दिन आठ, दूसरे दिन 24, तीसरे दिन 23 व चौथे दिन दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गये. सूत्रों ने बताया कि अब भी कई परीक्षार्थी जांच के घेरे में हैं. इनकी जांच की जा रही है. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर इन परीक्षार्थियों पर भी कार्रवाई की जायेगी. इधर, परीक्षा का रिजल्ट अगस्त में जारी करने की योजना है. बीपीएससी आंसर-की जल्द ही वेबसाइट पर जारी करेगा.
अंतिम दिन भी एक ही प्रश्न पत्र का मूल सेट बांटा गया : अंतिम दिन सोमवार को उच्च माध्यमिक की परीक्षा थी. पहली पाली में आठ जिला और दूसरी पाली में दो जिलों में परीक्षा आयोजित की गयी. पहली पाली में 89% व दूसरी पाली में 55% उपस्थिति रही. बीपीएससी ने अंतिम दिन भी एक ही प्रश्न पत्र का मूल सेट सभी सेंटरों पर वितरित किया. पहली पाली में ग्रीन कलर कोड और दूसरी पाली में पिंक कलर कोड का प्रश्न पत्र बांटा गया.
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




