पहल, स्कूली बच्चों में शैक्षणिक सुधार के लिए चलाई जा रहीं कई गतिविधियां

primarymaster.in


 सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्कूली छात्र-छात्राओं में शैक्षणिक सुधार को लेकर इन दिनों स्कूलों में कई तरह की गतिविधियां चलायी जा रही है। इसी के तहत सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा सप्ताह के तहत गतिविधियां शुरू हो गयी है। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सरकारी, निजी, अनुदानित व गैर अनुदानित स्कूलों में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त तक आयोजित शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जा रहा है।

प्रत्येक दिन के आयोजन में चयनित गतिविधियों का आयोजन स्कूल में शिक्षक छात्र-छात्राओं के बीच करा रहे हैं। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभाव व जनप्रतिनिधियों के अलावा विद्यालय शिक्षा समिति व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। वहीं कार्यक्रम के उपरांत स्कूल के हेडमास्टर, शिक्षक व छात्र स्वयंसेवकों को आभार पत्र भी भेज रहे हैं।

शिक्षा सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर प्राथमिक शिक्षा के निदेशक ने डीईओ पत्र प्रेषित किया है। शिक्षा सप्ताह के आयोजन को लेकर तिथिवार व थीमवार गतिविधियों का विवरण भी जारी किया गया है। बहरहाल, इसी क्रम में शिक्षा सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार को टीएलएम दिवस का आयोजन किया जायेगा।

इस दौरान शिक्षकों को स्थानीय संदर्भ पर आधारित शिक्षण सामग्री प्रदर्शित करने व शिक्षण प्रक्रिया में उसके प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। वीएम हाई स्कूल सह प्लस टू स्कूल के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा सप्ताह के आयोजन को लेकर तिथिवार व थीमवार गतिविधियों का विवरण जारी किया गया है। इसके अनुसार, प्रत्येक दिवस पर निर्धारित थीम व विषय वस्तु के आधार पर सुझाये गये गतिविधियों में से चयनित गतिविधियों का आयोजन विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा बच्चों के बीच कराया जा रहा है। इस आयोजन में अभिभावकों, स्थानीय जन समुदाय, विद्यालय शिक्षा समिति व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है

Bihar news: पहल, स्कूली बच्चों में शैक्षणिक सुधार के लिए चलाई जा रहीं कई गतिविधियां

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment