मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एक सप्ताह में बर्खास्तगी वापस नहीं हुई तो सभी शिक्षक संघ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। रविवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी की बर्खास्तगी के विरोध में बड़ी संख्या में शिक्षक जुटे। शिक्षकों ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से एक सप्ताह में व्रजवासी की बर्खास्तगी वापस लेने की मांग की।
शिक्षकों ने व्रजवासी से रिक्त हुई तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट से चुनाव लड़ने की अपील की।
शिक्षकों की बैठक में आर- पार की लड़ाई का निर्णय
■ शिक्षक वंशीधर व्रजवासी की बर्खास्तगी का मामला
व्रजवासी ने कहा कि मेरी हत्या करने के इरादे से नियम विरुद्ध निलंबन मुख्यालय सकरा में तय किया गया। बर्खास्तगी लोकतंत्र की हत्या है। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद यादव, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के विजय कुमार आदि थे @pky
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA