शाहजहांपुर। प्राथमिक विद्यालय बाडूजई द्वितीय की प्रधानाध्यापिका रीना श्रीवास्तव का अपहरण करने के बाद सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने अपनी व बच्चों की जान का खतरा बताया है।
एसपी कॉलेज रोड पर रहने वाली रीना श्रीवास्तव 26 जुलाई को स्कूल के बाहर बच्चे की दवा लेने जा रही थी। आरोप है कि सिंधौली के मूढ़ा हारिस निवासी हरमनजीत सिंह रंधावा ने अपने दो साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया। कार मुरादाबाद क्षेत्र में किसी वाहन से टकरा गई, तब आराेपी भाग गया था। रीना की ओर से मुरादाबाद के मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को आरोपी उनके स्कूल के बाहर देखा गया था। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपी से परिवार को खतरा बताया। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बैनामा करने के बाद वादे से मुकरी शिक्षिका
-मुकदमे में आरोपी हरमनजीत सिंह रंधावा ने अपना पक्ष रखा। एसपी को भेजे पत्र में उसने बताया कि बैंक के ऋण और पारिवारिक स्थिति के चलते उसने अपनी जमीन का सौदा रीना श्रीवास्तव से 20 लाख रुपये में किया था। बैनामे के बाद शिक्षिका ने ऋण धनराशि को अदा नहीं किया। बैनामा निरस्त कराने से भी इन्कार कर दिया, तब उसने न्यायालय में वाद दायर किया। रीना ने मुकदमा वापस लेने के लिए 20 लाख रुपये देने की बात कही। उसने चार लाख 60 हजार रुपये दिए। शेष रुपये मुरादाबाद में रिश्तेदारी में देने की बात कहकर ले गई थी। रास्ते में फर्जी घटना कर मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने बताया कि वह अपने रुपये मांग रहा है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






