नई दिल्ली। मेक्सिको की फातिमा बॉश अब नई ‘मिस यूनिवर्स’ बन गई हैं। थाईलैंड में हुई इस प्रतियोगिता में उन्हें साल 2024 की मिस यूनिवर्स ने ताज पहनाया। फाइनल में जब फातिमा से पूछा गया कि वह मिस यूनिवर्स का मंच कैसे इस्तेमाल करेंगी, उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि दुनिया भर में छोटी-छोटी बच्चियां अब बदलाव की मांग करने से नहीं डर रही हैं। वह अपनी आवाज का इस्तेमाल बेटियों को सशक्त बनाने और बराबरी के लिए करती रहेंगी। मिस थाईलैंड को रनर अप का खिताब मिला। वहीं, भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 से बाहर हो गईं। प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों के 100 से ज्यादा सुंदरियां मुकाबला कर रही थीं।
कौन हैं फातिमा बॉश: फातिमा बॉश की उम्र 25 साल है। उन्होंने फैशन और कपड़े डिजाइन की पढ़ाई की है। बचपन में उन्हें डिस्लेक्सिया, एडीएचडी और हाइपरएक्टिविटी जैसी समस्याएं थीं, उन्हें पढ़ने और ध्यान लगाने में मुश्किल होती थी। फातिमा ने हार नहीं मानी परेशानियों को अपनी ताकत बना लिया। साल 2018 में उन्होंने ‘फ्लोरटैबैस्को’ का खिताब अपने नाम किया और आखिरकार साल 2025 में वह मिस यूनिवर्स मेक्सिको बनीं।
प्रतियोगिता में विवाद के बीच की वापसी: प्रतियोगिता के शुरुआती दिनों में फातिमा विवादों में भी रहीं। होस्ट ने उन्हें कथित रूप से ‘बेवकूफ’ कहा, जिसके बाद उन्होंने वॉकआउट कर दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह मंच लड़कियों की आवाज उठाने के लिए है और किसी का अपमान करना गलत है।
सुष्मिता थीं भारत की पहली मिस यूनिवर्स
सुष्मिता सेन ने साल 1994 में इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला मिस यूनिवर्स ताज जीता था। उनकी जीत ने भारतीय महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई राह बनाई थी। आज वह बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपने निजी जीवन में उन्होंने दो बेटियों को गोद लेकर समाज के सामने सशक्त महिला का उदाहरण पेश किया। अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बतौर अभिनेत्री नजर आ रही हैं
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


