बीएलओ बनकर अराजकतत्व मांग रहे ओटीपी, मतदाता रहें सावधान – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आगाह किया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान गणना प्रपत्र भरने के लिए कुछ अराजक तत्व बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) या निर्वाचन विभाग का प्रतिनिधि बनकर मतदाताओं से मोबाइल नंबर पर ओटीपी मांग रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं को सतर्क व जागरूक रहने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता से फोन कॉल, मैसेज या अन्य माध्यम से ओटीपी मांगने का प्रयास किया जाता है तो ऐसी कॉल

पर ध्यान न दिया जाए। किसी से ओटीपी साझा नहीं करें और ऐसी कॉल को अस्वीकार कर दें। एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र के वितरण व संग्रह का कार्य कर रहे हैं। गणना प्रपत्र भरने में भी सहयोग कर रहे हैं। मतदाता स्वयं भी गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ दे सकते हैं। एसआईआर संबंधी प्रक्रिया में ओटीपी या लिंक की कोई

आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस प्रकार की अफवाहों व धोखाधड़ी से निपटने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी को सूचित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। वहीं, मतदाताओं से अपील की है कि वह एसआईआर के दौरान सतर्क रहें और अपने बीएलओ से ही संपर्क करें। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही अपने गणना प्रपत्र को भरें। गणना प्रपत्र को भरने की प्रक्रिया में बीएलओ द्वारा ओटीपी नहीं मांगा जा रहा है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment