भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली टीम का सराहनीय कार्य अभियुक्त श्री सतीश कमार मिश्रा सम्प्रति खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड कलान जनपद शाहजहांपुर एवं श्री सुशील कुमार सिंह सम्प्रति सहायक अध्यापक विकास खण्ड कार्यालय कलान जनपद शाहजहांपुर को 5,000/-रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 22.12.2025 को शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेन्स नीति को अपनाते हुए, श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुख्यालय उत्तर प्रदेश
लखनऊ के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मण्डल, बरेली के ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह ने टीम के अन्य सदस्यगण के साथ श्री सतीश कुमार मिश्रा सम्प्रति खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड कलान जनपद शाहजहांपुर एवं सुशील कुमार सिंह सम्प्रति सहायक अध्यापक विकास खण्ड कार्यालय कलान जनपद शाहजहांपुर को 5,000/-रूपये (पांच हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुए घटनास्थल राजकीय इण्टर कॉलेज कस्बा कलान के सामने सड़क पर स्थित मिठाई की दुकान के पास से समय 14.13 बजे रंगे हाथ पकड़ा गया है।
2-शिकायतकर्ता श्री डब्लू कुमार पुत्र स्वा) काली चरण निवासी मोहल्ला पठान पाडा थाना राया जनपद मथुरा सम्प्रति प्रधान अध्यापक प्राथमिक विद्यालय देवहडा विकास खण्ड कलान जनपद शाहजहांपुर के द्वारा शिकायतकर्ता की की डियूटी से अनुपस्थिति अवधि को निस्तारण करने की एबज में रूपये 5,000/- (पांच हजार रूपये) की रिश्वत उपरोक्त आरोपी श्री सतीश कुमार मिश्र सम्प्रति खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड कलान जनपद शाहजहांपुर एवं श्री सुशील कुमार सिंह सम्प्रति सहायक अध्यापक विकास खण्ड कार्यालय कलान जनपद शाहजहांपुर के द्वारा मागे जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की गयी। शिकायत का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम द्वारा नियमानुसार तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए श्री सतीश कुमार मिश्रा सम्प्रति खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं श्री सुशील कुमार सिंह सम्प्रति सहायक अध्यापक उपरोक्त को उत्कोच की रकम रूपये 5,000/- (पांच हजार रूपये) लेते हुए रंगे हाथ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
ट्रैप टीम प्रभारी, निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली के द्वारा आरोपी श्री सतीश कुमार मिश्रा सम्प्रति खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं श्री सुशील कुमार सिंह सम्प्रति सहायक अध्यापक उपरोक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।
3-बरेली मण्डल बरेली का कोई भी पीड़ित व्यक्ति पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली के मो०-9454405475 एवं प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली इकाई थाना के मो0-9454401653 पर संपर्क कर सकते हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






