शिक्षा आयोग की परीक्षाओं का कैलेंडर शीतअवकाश के बाद – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। नए अध्यक्ष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार हुई उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोग की भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए और उसी के अनुसार परीक्षाएं सुनिश्चित की जाएं। शीतावकाश के बाद अब नए साल में आयोग खुलने पर

परीक्षाओं की तारीख घोषित होने की उम्मीद है।

आयोग स्थगित की गई टीईटी मई के मध्य में कराने पर विचार है। कोई रुकावट नहीं आई तो 17 एवं 18 मई को टीईटी का आयोजन कराया जा सकता है, हालांकि अभी आयोग की तरफ से इस पर कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। इसी क्रम में बैठक में परीक्षा नियंत्रक को टीजीटी, पीजीटी भर्ती परीक्षाओं के साथ टीईटी के लिए भी तारीखों पर निर्णय लेने के लिए कहा गया। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक को अन्य भर्ती संस्थाओं के साथ समन्वय बनाने के लिए कहा गया। परीक्षा नियंत्रक को भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर भी बनाने के निर्देश दिए गए। सदस्यों ने कहा कि अन्य भर्ती संस्थाओं की कार्यप्रणाली का अध्ययन करके एवं उनके साथ समन्वयक बनाकर केंद्रों के चयन का प्रारूप तैयार कर आयोग के सामने प्रस्तुत किया जाए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment