लखनऊ, बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना अब महंगा पड़ेगा। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 के आवेदन शुल्क में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य, ओबीसी व यूपी के बाहर के समस्त श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 1650 रुपये का आवेदन फॉर्म मिलेगा।
वहीं एससी-एसटी को 850 रुपये का आवेदन फॉर्म मिलेगा। काउंसिलिंग की फीस भी 100 रुपये बढ़ाई गई है। लगातार चौथी बार बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को सौंपी गई है। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आवेदन फॉर्म की कीमत बढ़ाए जाने का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेजा गया था, जिस पर मुहर लगा दी गई है। काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क 750 रुपये थी और अब इस वर्ष यह 850 रुपये लिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र 2026-28 में बीएड के दो वर्षीय कोर्स में प्रवेश की जिम्मेदारी फिर से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को सौंपी है। बीते वर्ष बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 3.44 लाख अभ्यर्थियों ने प्रवेश फॉर्म भरा था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






