प्रयागराज में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
प्रयागराज। जिले में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान 93 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही। हाईस्कूल में 94345 परीक्षार्थियों में से 87967 (93.23 प्रतिशत) उपस्थित, जबकि 6378 अनुपस्थित रहे। इंटर अंग्रेजी में पंजीकृत 87034 परीक्षार्थियों में से 81745 (93.29 फीसदी) उपस्थित, जबकि 5289 गैरहाजिर रहे। कृषि के पेपर में 235 में से 224 (95.32 प्रतिशत) उपस्थित रहे।
प्रयागराज, । यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को पांच सॉल्वर पकड़े गए। सभी के खिलाफ अलग-अलग जिलों में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत एफआईआर कराई गई है। इसके अलावा तीन परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए भी पकड़ा गया। सभी 75 जिलों से मिली सूचना के मुताबिक तीसरे दिन की परीक्षा में 298959 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान एवं इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान-प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1) एवं कृषि शस्य विज्ञान-षष्टम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) की परीक्षा प्रदेश के 8,033 केंद्रों पर कराई गई। इसमें पंजीकृत हाईस्कूल के 27,44,730 तथा इंटरमीडिएट के 22,357 कुल 27,67,087 परीक्षार्थियों में से 170190 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में दोपहर दो से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा 7,997 केंद्रों पर कराई गई। इंटर अंग्रेजी में पंजीकृत 23,54,918 परीक्षार्थियों में से 2226149 उपस्थित रहे, जबकि 128769 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में गोरखपुर और प्रतापगढ़ में एक-एक, जबकि दूसरी पाली में झांसी, कन्नौज व एटा में एक-एक कुल पांच सॉल्वर को पकड़ा गया। अब तक कुल 11 सॉल्वर पकड़े जा चुके हैं। हाईस्कूल में फिरोजाबाद व मैनपुरी में एक-एक बालक व इंटर में कन्नौज में एक बालक अनुचित साधन का उपयोग करते पकड़ा गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






