यूपी के एआई आधारित शिक्षा मॉडल को मिली सराहना – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ,  ।इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में यूपी के एआई आधारित शिक्षा मॉडल को सराहना मिली है। समिट में जारी की गई इंडिया एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप रिपोर्ट में देश भर के 110 स्टार्टअप व गैर लाभकारी संगठनों को शामिल किया गया है जो एआई के जरिए सामाजिक व आर्थिक बदलाव कर रहे हैं। रिपोर्ट में यूपी के एआई आधारित शिक्षा मॉडल का भी उल्लेख किया गया है।

कॉन्वेजीनिअस एडूटेक स्टार्टअप के माध्यम से उप्र में एआई संचालित प्लेटफॉर्म का उपयोग कर छात्रों के सीखने के स्तर का आंकलन और व्यक्तिगत अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था को प्रमुख उपलब्धि के रूप में दर्शाया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने का ही नतीजा है कि यूपी को रिपोर्ट में स्थान मिला है। डिजिटल शिक्षा नीति को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment