गया के फतेहपुर में कार्यरत बागेश्वरी मोहल्ले की रहने वाली शिक्षिका का निधन, लोगों ने जताया शोक

primarymaster.in


 

गया जिले के फतेहपुर प्रखण्ड के मोरहे पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी में कार्यरत शिक्षिका अनिष्का कुमारी का निधन इलाज के क्रम में शुक्रवार की अल सुबह हो गई। बीपीएससी TR1 शिक्षिका अनिष्का कुमारी के निधन से परिवार समेत के शिक्षिकों में शोक की लहर दौड़ गई। मोहल्ले में उनके निधन से लोग मर्माहत हैं। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका अनिष्का कुमारी नवंबर 2023 से बीपीएससी शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। जो गया शहर के बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाले मनोज कुमार सिन्हा की पुत्री थी। 

मृतका के परिजनों ने बताया कि आकस्मिक अवकाश लेकर इलाज करा रही थी। शिक्षिका की मां ने शिक्षक संघ के लोगों को बताया कि दो दिन पहले तबियत ज्यादा बिगड़ी तो मगध मेडिकल में इलाज के लिए भर्ती कराया। उस समय स्थिति ठीक हो गई थी। अचानक बीती रात तबियत अधिक बिगड़ गई तो देर रात में गया के एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराई। उस समय सब कुछ ठीक था। सुबह 4 बजे के आसपास अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी और अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया कि उल्टी की शिकायत आने के बाद गले में कुछ फंस जाने के कारण स्वसन क्रिया की तकलीफ ज्यादा हुई इसके कुछ देर बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिस गांव में पढ़ाती थीं उस गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों में कोहराम मच गया। आज सुबह गया के विष्णुपद शमशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। मृतक शिक्षिका अनिष्का कुमारी की शादी नहीं हुई थी। उनके निधन पर फतेहपुर शिक्षक संघ अध्यक्ष रवि शंकर कुमार, शिक्षक विनोद रविदास,शिक्षक यदुनंदन यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी के प्रभारी रेखा कुमारी,शिक्षक लाडले हर्षण,शिक्षक राजकुमार पासवान एवं अन्य शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल,सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल,अरुण कुमार सिन्हा,श्रवण कुमार आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस विषम परिस्थितियों में धैर्य रखने की असीम शक्ति देने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की है।

Bihar teachers news: गया के फतेहपुर में कार्यरत बागेश्वरी मोहल्ले की रहने वाली शिक्षिका का निधन, लोगों ने जताया शोक

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment