शेयर मार्केट में हुए नुकसान से परेशान परिषदीय शिक्षक ने दी जान

primarymaster.in


 गुन्नौर (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बबराला अंतर्गत लेखपाल कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे शिक्षक का शव फंदे से लटका मिला है। शिक्षक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें शेयर बाजार में हुए नुकसान से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है। पुलिस ने यह सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। जिसकी जांच की जाएगी। परिजनों को सूचना दी गई है।

मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी अंतर्गत कस्बा तिगरी निवासी आकाश भारद्वाज (25) की तैनाती धनारी के गांव के बहीपुर में स्थित परिषदीय विद्यालय में थी। वह किराए के मकान में अपने अन्य तीन साथियों के साथ रहते थे। साथी निशांत ने बताया कि वह चार दिन से अवकाश पर चल रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह में वह तो ड्यूटी और अन्य दो साथी ड्यूटी पर चले गए और आकाश भारद्वाज मकान पर ही रह गए थे। दोपहर बाद जब लौटे तो मकान का गेट अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मृतक के साथी शिक्षकों ने बताया कि एक वर्ष पहले ही आकाश की शादी हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है। देर रात तक शिक्षक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा था। कोतवाली प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें घरेलू समस्या का जिक्र है और शेयर बाजार में हुए नुकसान का जिक्र किया गया है। बताया कि फॉरेंसिक टीम ने नोट को जब्त कर लिया है। शव मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

शेयर मार्केट में हुए नुकसान से परेशान परिषदीय शिक्षक ने दी जान

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment