मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस साल 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। साथ प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव को पूरे राज्य में विभिन्न गतिविधियों के साथ वर्षपर्यंत धूमधाम से मनाएगी।
मुख्यमंत्री सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में इन दोनों आयोजनों की तैयारियों के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं में काकोरी ट्रेन एक्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस शताब्दी महोत्सव की शुरुआत आगामी 9 अगस्त से होगी। प्रदेश के शहीद स्मारकों, स्मृति स्थलों, अमृत सरोवरों के तट पर वृहद रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन
कार्यक्रमों से केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ें। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का एक ‘लोगो’ बनाएं। इसका वर्ष भर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा विगत वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक झंडे फहराने का रिकॉर्ड बनाया
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






