प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महिला सशक्तिकरण जरिए विकसित भारत की पहल के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बीमा सखी योजना की शुरुआत की है इसमें महीने के भीतर 50,000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
जानिए क्या है यह योजना और महिलाएं कैसे कमा सकती मोटा मुनाफा
एलआईसी की बीमा सखी भर्ती
(महिला कैरियर एजेंट)
अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अनुदेश
एलआईसी की बीमा सखी (एमसीए योजना) एक वजीफा योजना है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए है , जिसकी वजीफा अवधि 3 वर्ष है ।
एमसीए योजना के अंतर्गत किसी व्यक्ति की नियुक्ति को निगम के कर्मचारी के रूप में वेतनभोगी नियुक्ति नहीं माना जाएगा।
आवेदन की तिथि पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश के समय अधिकतम आयु 70 वर्ष (अंतिम जन्मदिन) होगी।
न्यूनतम योग्यता – 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
एमसीए द्वारा प्रत्येक वजीफा वर्ष के दौरान पूरा किए जाने वाले प्रदर्शन मानदंड:
जीवन की संख्या | 24 |
---|---|
प्रथम वर्ष का कमीशन (बोनस कमीशन को छोड़कर) | रु.48,000/- |
- आयु प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति
- पते के प्रमाण की स्व-सत्यापित प्रति
- शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति
वजीफा वर्ष | प्रति माह देय वजीफा |
---|---|
प्रथम वर्ष | रु.7,000/- |
द्वितीय वर्ष | रु.6,000/- (बशर्ते कि पहले वजीफा वर्ष में पूरी की गई कम से कम 65% पॉलिसियाँ दूसरे वजीफा वर्ष के संगत महीने के अंत तक प्रभावी हों) |
तृतीय वर्ष | रु.5,000/- (बशर्ते कि दूसरे वजीफा वर्ष में पूरी की गई कम से कम 65% पॉलिसियाँ तीसरे वजीफा वर्ष के संगत माह के अंत तक प्रभावी हों) |
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA