कर्मचारी चयन आयोग मार्च से वर्ष 2026-27 की भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। मार्च से सितंबर बीच नौ प्रमुख भर्तियों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। सबसे पहले मार्च 2026 में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन जारी होगा। मार्च में ही जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 तथा सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा-2026 के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
इन तीनों भर्तियों के लिए अप्रैल अंत तक आवेदन होंगे जबकि इनकी पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई में प्रस्तावित है। अप्रैल में तीन और भर्तियों का विज्ञापन जारी होगा। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2026, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा 2026 तथा संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026 के लिए मई अंत तक आवेदन लिए जाएंगे। इनकी परीक्षाएं जुलाई से सितंबर के बीच कराने की तैयारी है। दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का विज्ञापन मई में आएगा और जून तक आवेदन लिए जाएंगे। परीक्षा अक्तूबर से नवंबर के बीच संभावित है। मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीआईसी एवं सीबीएन) में हवलदार भर्ती 2026 के लिए जून और जुलाई में आवेदन लेंगे जबकि सितंबर से नवंबर के बीच परीक्षा होगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल जीडी जबकि असम राइफल्स में राइफलमैन जीडी 2027 भर्ती के आवेदन सितंबर-अक्तूबर में होंगे और परीक्षा जनवरी से मार्च 2027 के बीच संभावित है।
बुधवार को 13 केंद्रों की एमटीएस परीक्षा रद्द
प्रयागराज मुख्य संवाददाता। कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती 2025 के लिए बुधवार को हुई 13 केंद्रों की तीनों शिफ्ट की परीक्षा सर्वर डाउन होने से रद्द कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इन 13 केंद्रों पर बुधवार को निर्धारित थी, उनकी परीक्षा दोबारा कराई जाएगी।
संस्कार अकादमी ऑनलाइन एग्जाम सेंटर झांसी, आरपीएम ऑनलाइन सेंटर कानपुर, वीएनएस इन्फोटेक सेंटर कानपुर, डीआईटी एजुकेशन सेंटर लखनऊ, जीसीआरजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ, यश इन्फोटेक ऑनलाइन एग्जाम सेंटर लखनऊ, सिटी मॉडर्न एकेडमी लखनऊ, एनकेएम पब्लिक इंटर कॉलेज लखनऊ, एस्ट्रोन कॉलेज ऑफ एजुकेशन मेरठ, सत्यम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी मेरठ, जेएस पब्लिक इंटर कॉलेज वाराणसी, सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर और आदर्श परीक्षा केंद्र पटना की परीक्षा रद्द हुई हैं। इसके अलावा संस्कार अकादमी ऑनलाइन एग्जाम सेंटर की चार फरवरी, शिफा ऑनलाइन सेंटर की पांच फरवरी व एलएम पब्लिक स्कूल ऑनलाइन एग्जाम सेंटर की छह फरवरी परीक्षा 13 फरवरी को होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






